BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 6, 2024, 11:43 am
BIG NEWS : कुकड़ेश्वर कन्या शाला की बालिकाओं ने किया एमआईटी कॉलेज मंदसौर का भ्रमण, शैक्षणिक और तकनीकी गतिविधियों का किया अवलोकन, पढ़े दशरथ नागदा की खबर   

Share On:-

कुकड़ेश्वर। नगर की कन्या शाला की बालिकाओं ने 05 अक्टूबर को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत मंदसौर के एमआईटी कॉलेज का दौरा किया। इस दौरान बालिकाओं ने कॉलेज में संचालित शैक्षणिक और तकनीकी गतिविधियों का अवलोकन किया और उनसे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त की। भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को उच्च शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र में हो रहे विकास के प्रति जागरूक करना था।
विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं रमेश चंद मालवीय, हेमंत लोहार, ज्योति चौधरी, सुरेखा बैरागी, रानी पाटीदार और रानी प्रजापति भी इस दौरान बालिकाओं के साथ रहे और उन्हें विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में मार्गदर्शन प्रदान किया।
यह भ्रमण सुबह 09 बजे बस द्वारा कुकड़ेश्वर से प्रारंभ हुआ और पूरे दिन विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में सम्मिलित होते हुए सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE