BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 6, 2024, 11:50 am
BIG NEWS : वह हर रोज कचरा डालेंगे, मैं हर रोज कचरा उठाऊंगा, मां सरस्वती के मंदिर को गंदा नहीं होने दूंगा, हर रोज साफ करूंगा- प्रिंसिपल धाकड़, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

नीमच। जिला मुख्यालय के नजदीक ग्राम पंचायत रेवली देवली शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर एवं उसके आसपास सालों से गंदगी का अंबार लगा हुआ था। साथ ही स्कूल परिसर में बनी हुई कुइयां के आसपास भी कंटीली झाड़ियां एवं गंदगी का अंबार लगा हुआ था। आसपास का गंदा पानी कुइयां के अंदर गिरता था। जिसको स्कूल में नये प्रिंसिपल के रूप आए राधेश्याम धाकड़ स्कूल के लिए मानो वरदान साबित हुए। उन्होंने लगातार पिछले 15 दिनों से स्कूल के आसपास जमा गंदगी तथा साथ ही साथ स्कूल परिसर में कंटीली झाड़ियां को लगातार मेहनत करके, नालियों की सफाई करके, सालों से खंडहर पड़े स्कूल जिससे बच्चों को जान का खतरा बना रहता था को गिरवा करके लगातार ही स्कूल को एक नहीं ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन इस बीच भी कुछ ग्रामीण लगातार ही स्कूल परिसर को गंदा करने के लिए आमद है। जिसको लेकर भी प्रिंसिपल चाहे छुट्टी के दिन हो वह लगातार स्कूल को नई ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प लेकर यहां आए हैं। जहां एक और ऐसे बहुत कम शासकीय सेवक देखने को मिलते हैं जो छुट्टी के दिन भी तथा अपनी ड्यूटी टाइम से पहले आकर के इस तरह कार्य करते हो। 
प्रिंसिपल राधेश्याम धाकड़ को लगातार ही नालियों की साफ सफाई करते हुए भी देखा जा रहा है। जिसकी सराहना पूरे गांव ही नहीं अपितु आसपास के गांव में भी चौपाल पर हो रही है। 5 अक्टूबर को प्रिंसिपल के चाचाजी के निधन के उपरांत भी उनके दाह संस्कार में शामिल होकर पुनः अपनी सेवाएं स्कूल को दे रहे हैं तथा साथ ही आज रविवार को अवकाश पर पुनः सुबह सवेरे आकर ग्रामीणों द्वारा स्कूल परिसर के पास की गई गंदगी को साफ करते हुए दिखाई दिए। 
जब उनसे पूछा गया कि आप लगातार इतना प्रयास कर रहे हैं बावजूद उसके यहां गंदगी की जा रही है तो उनका कहना था कि हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठनुगा। चाहे कुछ भी हो जाओ मां सरस्वती के इस पवन मंदिर को गंदा नहीं होने दूंगा। वाकई में इस तरह के बिरले अधिकारी होंगे जो इस तरह की सेवा देकर और उनके लिए प्रेरणादाई बना रहे हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE