BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 6, 2024, 11:58 am
KHABAR : आंगनबाड़ी में हुआ दानी-नानियों का सम्मान, कलेक्ट्रेट में महिलाओं की रोजगार व व्यवसाय में भागीदारी बढ़ाने के लिये संवाद भी हुआ, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर शनिवार को अलग ही खुशियों का माहौल था। आंगनबाड़ियों में इस दिन दादी-नानी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दादी व नानियों का श्रीफल व पुष्पाहारों से आत्मीय अभिनंदन किया गया। साथ ही सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिये संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई। यह आयोजन सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे “शक्ति अभिनंदन अभियान” के तहत किया गया। 

शनिवार को “शक्ति अभिनंदन अभियान” के तहत कलेक्ट्रेट में महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर में रोजगार, व्यापार व उद्यमिता में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर सार्थक संवाद हुआ। संवाद के दौरान जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक केएस सोलंकी सहित अन्य अधिकारियों ने प्रतिभागी महिलाओं को उद्यम स्थापित करने की बारीकियाँ बताईं। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास धीरेन्द्र सिंह जादौन ने भी महिलाओं को स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये उपयोगी जानकारी दी। 

जिला कार्यक्रम अधिकारी जादौन ने बताया कि “शक्ति अभिनंदन अभियान” के तहत 7 अक्टूबर को बालिकाओं के प्रशिक्षण के लिये सशक्त वाहिनी पंजीयन एवं पंचायत व वार्ड स्तर पर सेफ्टी वॉक का आयोजन किया जायेगा। 8 अक्टूबर को विद्यालय व स्वास्थ्य केन्द्रों में मानसिक स्वास्थ्य संवेदीकरण कार्यक्रम और विकास में महिला भागीदारी पर परिचर्चा का आयोजन होगा। इसी क्रम में 9 अक्टूबर को बालिकाओं द्वारा मार्शल आर्ट प्रदर्शन व सकारात्मक पुलिस भागीदारी पर चर्चा एवं महिला सुरक्षा वातावरण निर्माण के लिये शपथ दिलाई जायेगी। अभियान के तहत 10 अक्टूबर को सायबर सिक्योरिटी व सोशल मीडिया सिक्योरिटी पर शिक्षण संस्थाओं में प्रश्क्षिण कार्यक्रम होंगे। इसी तरह 11 अक्टूबर को पुलिस थानों में महिला सुरक्षा के लिये शक्ति संवाद प्रस्तावित है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE