BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 6, 2024, 12:03 pm
KHABAR : जिले के 1,05,988 किसानों के खातों में प्रधानमंत्री मोदी ने पहुँचाई 21.20 करोड़ की सम्मान निधि, उद्यानिकी मंत्री कुशवाह ने किसानों का पुष्पाहारों से स्वागत कर सौंपे प्रमाण-पत्र, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिंगल क्लिक के जरिए आज देशभर के किसानों के साथ ग्वालियर जिले के एक लाख 5 हजार 988 किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की 18वी किस्त पहुँचाई। जिले के किसानों के खातों में कुल 21 करोड़ 19 लाख 76 हजार रूपए की धनराशि पहुँची है। इस उपलक्ष्य में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्क्रण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य में यहाँ जिला पंचायत के सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सम्मान निधि प्राप्त करने वाले किसानों का पुष्पाहारों से मंत्री कुशवाह ने आत्मीय स्वागत किया और उन्हें जिला प्रशासन की ओर से प्रमाण-पत्र व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वे अपनी आय बढ़ाने के लिये उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का लाभ उठाकर फूड प्रोसेसिंग (खाद्य प्रसंस्करण) अपनाएँ। 

कार्यक्रम में जिला पंचायत की अध्यक्ष दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव, उपाध्यक्ष प्रियंका सतेन्द्र सिंह एवं कलेक्टर रुचिका चौहान ने भी किसानों का स्वागत किया और उन्हें प्रमाण-पत्र सौंपे। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर संजीव जैन एवं एसडीएम झाँसी रोड़  विनोद सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम से सिंगल क्लिक के जरिए ग्वालियर जिले के किसानों सहित देश भर के 9.4 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 18वी किस्त के रूप में कुल मिलाकर 20 हजार करोड़ रूपए की धनराशि पहुँचाई। वाशिम में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे। 

उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री कुशवाह ने कार्यक्रम में मौजूद किसानों से कहा कि उद्यानिकी विभाग द्वारा फूड प्रोसेसिंग इकाईयाँ स्थापित करने के लिए अनुदान दिया जाता है। किसान भाई सरकार से अनुदान लेकर फूड प्रोसेसिंग इकाईयाँ स्थापित कर सकते हैं। साथ ही अनुदान के आधार पर किसान भाई छोटे, मध्यम और बड़े कोल्ड स्टोर भी स्थापित कर सकते हैं। इससे गोदामों में किसान अपनी फसल सुरक्षित रखकर जब ऊँचे दाम हों तक बेच सकते हैं। 

सीधे प्रसारण के जरिए सुना प्रधानमंत्री मोदी का उदबोधन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम में आयोजित हुए कार्यक्रम से देश भर के किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की 18वी किस्त पहुँचाई। यहाँ जिला पंचायत के सभागार में आयोजित हुए कार्यक्रम में टीवी स्क्रीन के जरिए किसानों, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री मोदी का उदबोधन सुना। इसी तरह जिले के विभिन्न ग्रामों में किसान भाईयों ने प्रधानमंत्री मोदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुए कार्यक्रम को सीधे प्रसारण के जरिए देखा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE