BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 6, 2024, 12:28 pm
KHABAR : प्रसाद में मिलावट के खिलाफ हुंकार रैली, धार्मिक-सामाजिक संगठनों ने जताया विरोध, दोषियों को सजा दिलाने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, पढे़ खबर 

Share On:-

सतना। आंध्र प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध मंदिर तिरुपति बालाजी के प्रसाद में चर्बी का मामला सामने आने के बाद पूरे देश में इस मामले में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। शनिवार को सतना में भी हुंकार रैली निकाल कर सामाजिक-धार्मिक, व्यापारिक संगठनों, संस्थाओं व मठ - मंदिरों के साधु-संतों ने विरोध प्रदर्शन किया।


शहर के गुरु नानक दरबार से निकाली रैली में सैकड़ों लोग हाथों मे तख्तियां लिए, धर्म - आस्था रक्षा के नारे लगाते - विरोध जताते हुए निकले और कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में एक सभा कर सरकार से सनातन धर्म और सनातन धर्मियों की आस्था की रक्षा की अपील की गई और उस पर लगातार हो रहे प्रहारों पर विरोध जताया गया।


रामानुज वैष्णव मंडल के व्यवस्थापक रामचरण गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मंदिर के लड्डू में चर्बी मिलाई जा रही है। पहले मुगलों ने हमारे मंदिरों को तोड़ा था। अब तो यह हमारी आस्था नष्ट करने में लगे हुए हैं, जो ज्यादा खतरनाक है। मंदिर तो हमने बना लिया। इसमें भी कुछ को बहुत तकलीफ है कि राम मंदिर कैसे बन गया, लेकिन अब प्रसाद में मिलावट कर हमारी आस्था पर प्रहार कर उसे नष्ट किया जा रहा है


स्वामी धरणीधाराचार्य ने कहा कि अब सावधान रहने की ज्यादा जरूरत है। ये हिन्दू सनातन धर्म पर बड़ा हमला है। इसके पीछे की मुख्य वजह प्रसाद बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला घी है। तिरुपति के प्रसाद यानी लड्‌डुओं को बनाने में मछली का तेल और पशु चर्बी का इस्तेमाल हुआ। उन्होंने कहा कि प्रसाद में मिलावट करने वाले दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले।


इस दौरान कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट राहुल सिलाड़िया को राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन के साथ तमाम संस्थाओं के समर्थन पत्र भी संलग्न किए गए थे। हुंकार रैली में विभिन्न संस्थाओं - संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE