दतिया। शनिवार को शासकीय कन्या हाईस्कूल होलीपुरा में मुख्य अतिथि सीईओ जिला पंचायत कमलेश कुमार भार्गव, विशिष्ट अतिथि के रूप में विनोद कुमार मिश्रा एवं अध्यक्षता संस्था प्राचार्य आरएस सेंगर के आथित्य में मद्य निषेध सप्ताह के अंतर्गत नशा मुक्ति पर चित्रकला का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 120 छात्राओं ने सहभागिता की और नशा मुक्ति से संबंधित विभिन्न प्रकार के चित्र बनाएं और नशे से होने वाले दुष्परिणामों को चित्रों के माध्यम से समझाया। साथ ही छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति पर भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कमलेश भार्गव ने कहा की नशा एक सामाजिक बुराई है और नशे से ही सारे अपराध होते हैं, हमें समाज मे जन जागृति लाकर नशे के होने वाले दुष्प्रभाव को बताना चाहिए। कार्यक्रम में बच्चों को संकल्प एवं शपथ पत्र भरवाते हुए पंपलेट का वितरण भी किया गया। “बच्चों द्वारा पाती अपनों के नाम“ का भी लेखन किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों को स्वालपाहार सामग्री वितरण की गई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शैलेंद्र खरे जिला नशा मुक्ति टीम के सदस्य द्वारा किया गया। जिला नशा मुक्ति टीम द्वारा नशा मुक्ति कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्थानों पर नाटक रैली गीत चित्रकला रंगोली प्रतियोगिता आयोजन लगातार किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला नशा मुक्ति टीम के सदस्य राजेश कतरौलिया, अर्चना जाटव, जयराम पटवा के अलावा सीमा यादव, आरती सक्सैना, सुषमा तिवारी, प्रियंका यादव, अखिलेंद्र संजय आदि उपस्थित रहे।