देवास। जिला पंचायत कार्यालय देवास में भारत सरकार की महत्वकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 25 किलो वॉट का बाई फेशीयल सौर उर्जा संयंत्र स्थापित किया गया। उक्त संयंत्र का औपचारिक शुभारम्भ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति द्वारा किया गया। इस दौरान जिला पंचायत के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे। अब जिला पंचायत देवास सौर उर्जा से अपनी स्वयं की बिजली उत्पादन कर शासकीय व्यय में बचत करेगा।