BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 6, 2024, 1:30 pm
KHABAR : देवी दुर्गा को लेकर गलत पोस्ट करने से ग्रामीण नाराज, मिसरोद तहसील व थाने पहुंचे, आरोपी को सजा व उसका अतिक्रमण तोड़ने की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

नर्मदापुरम। मिसरोद में एक ग्रामीण ने धर्म विरोधी पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की, जिससे ग्रामीण नाराज हो गए। मिसरोद के सरपंच राजकुमारी पवार के लेटर पेड पर ग्रामीणों ने सार्वजनिक रूप से डोलरिया थाने व तहसीलदार को शिकायत की।


वहीं, रविवार को तहसीलदार के पास पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि उस व्यक्ति पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो और उसका सरकारी जमीन पर कब्जा हटाया जाएं। डोलरिया पुलिस तुरंत एक्शन लेते हुए गांव के व्यक्ति विनोद चौधरी को हिरासत में ले लिया। उस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेज दिया।


गांव के सरपंच राजकुमारी पवार व ग्रामीणों का कहना है कि नवरात्र हिंदू सनातन धर्म के आस्था का पर्व है। कन्या, बेटी, महिलाओं को मां के रूप में पूजते हैं। ऐसे समय में गांव के युवक ने शनिवार को ऐसी पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली, जो हिंदू धर्म के खिलाफ है।


भड़काऊ पोस्ट से ग्रामीणों में आक्रोश
धर्म विरोधी पोस्ट से हिंदू समाज ग्रामीण आहत है। सभी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई, गिरफ्तारी व उसकी दुकान हटवाने की मांग की। डोलरिया तहसीलदार केपी सिंह ने बताया गांव के व्यक्ति ने गलत पोस्ट शेयर कर दी थी। ग्रामीणों की आपत्ति व शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE