BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 6, 2024, 1:33 pm
BIG NEWS : भारत-बांग्लादेश क्रिकेट मैच का विरोध, बजरंग दल दिखाएगी काले झंडे, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर करेंगे प्रदर्शन, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 मैच खेला जाएगा। वहीं इस मैच को लेकर बजरंग दल विरोध प्रदर्शन करेगा। बजरंग दल के कार्यकर्ता बांग्लादेश क्रिकेट टीम को काले झंडे दिखाएगी। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से लिखे फोटो तख्तियां भी दिखाएंगे। दोपहर 2 बजे सूर्य नमस्कार चौराहे पर सैकड़ों कार्यकर्ता विरोध करेंगे।


धरना प्रदर्शन प्रतिबंध
आज रविवार को ग्वालियर में भारत बांग्लादेश के बीच ज्20 मैच होना है। 11 हिंदूवादी संगठन बीते एक सप्ताह से मैच को लेकर विरोध दर्ज कर रहे हैं। भारत बांग्लादेश क्रिकेट मैच के विरोध को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया कि किसी भी जाति समुदाय प्रदर्शन के खिलाफ पोस्ट पर कार्रवाई होगी। विरोध और प्रदर्शन से जुड़े विषय को लाइक व शेयर करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। किसी भी प्रकार का धरना प्रदर्शन भी 6 अक्टूबर तक प्रतिबंधित किया गया है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने धारा 163 के तहत प्रतिबंध आदेश जारी किया है।


प्रतिबंधात्मक आदेश के बावजूद विरोध का ऐलान
कलेक्टर के जिले में प्रतिबंधात्मक आदेश प्रभावी होने के बावजूद बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया ने प्रेस वार्ता में मैच को लेकर विरोध का ऐलान किया। नीरज दौनेरिया ने कहा कि वह मैच के दौरान किस तरह विरोध दर्ज कराएंगे इसका खुलासा अभी नहीं करेंगे, लेकिन बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद विरोध जरूर करेगी।


बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ बर्बरता
नीरज दौनेरिया ने विरोध के कारण को लेकर कहा कि भारत और बांग्लादेश का मैच इस समय होना ही नहीं चाहिए था। बीसीसीआई ने यह मैच गलत समय पर आयोजित कराया है, इस समय बांग्लादेश के अंदर हिंदुओं के साथ बर्बरता हुई है। हमारी कई बहनों के साथ बलात्कार किए गए, हिंदुओं को वहां के पेड़ों और खंभों से बांधकर लटका कर मारा गया, इतनी बर्बरता कभी भी इतिहास के पन्नों में हमने सुनी नहीं। जितनी बर्बरता बांग्लादेश में हिंदुओं की हुई है, ऐसी बर्बरता के बावजूद भी बांग्लादेश के साथ मैच कराना यह करोड़ों हिंदुओं की भावना पर ठेस पहुंचाने का विषय है, करोड़ों हिंदू इससे आहत हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE