खरगोन। कसरावद तहसील के ग्राम मुल्तान में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (त्डै।) अंतर्गत कक्षा 9वीं में पहली बार प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को निः शुल्क साईकिल वितरण योजना का लाभ दिया जा रहा है इसी क्रम में कसरावद ब्लॉक की शासकीय हाई स्कूल मुलठान में भी निःशुल्क साइकिल का वितरण किया गया। जिसमें पोषक शाला हाई स्कूल मुलठान के निकट के ग्राम के 19 बालकों ओर 24 बालिकाओं को साईकिल वितरित की गई,साईकिल वितरण समारोह के रूप में मनाया गया, साईकिल वितरण ग्राम मुलठान के जनप्रतिनिधि महोदय, वरिष्ठ नागरिकों समाजसेवियों की उपस्थिति में किया गया।
क्षैत्र के जनपद प्रतिनिधि संतोष मालाकार, ग्राम के पटेल संग्राम सिंह पटेल, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक एवं समाजसेवी रामचंद्र मोरी, प्रहलाद राठौर, महेंद्र पटेल, मुकेश शर्मा, प्राचार्य अशोक महाजन, जन शिक्षक अमित दुबे विद्यालय के समस्त शिक्षक/शिक्षिका निकट के ग्राम सुर्वा, किरगाव, हीरापुर, डेडगांव के पालक अभिभावक एवं पात्र विद्यार्थी उपस्थित रहे। साईकिल प्राप्त करते समय विद्यार्थियों में प्रसन्नता के साथ उत्साह नज़र आया।