खरगोन। जिले के छात्रावासों में आए दिन अनियमितता, अव्यवस्था की शिकायतें सामने आने के बाद कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को उत्कृष्ट विद्यालय के सभाकक्ष में छात्रावास अधीक्षकों की बैठक आयोजित की गई, इसमें कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बार- बार मिल रही शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए है कि छात्रावासों की व्यवस्थाओं को सुधार कर उनमें छात्र.छात्राओं को आदर्श व्यवस्थाएं सुलभ कराने के लिए कारगर प्रयास किए जाए, यह अधीक्षकों की जिम्मेदारी है। बैठक में सहायक आयुक्त प्रशांत आर्याए जिला शिक्षा अधिकारी एसके कानुड़े, सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण सुश्री इतिशा जैन एवं सभी छात्रावासों के अधीक्षक उपस्थित थे।
छात्रावासों का भ्रमण किया गया है और उसमें जो कमियां देखी गई है उसे लेकर यह मीटिंग सह कार्यशाला रखी गई है। जिससे आदर्श आवासीय संस्था की अवधारणा कैसे हो इस संबंध में कार्यवाही की जाए