खरगोन। कसरावद में माता पंडालों में गरबा आयोजन के दौरान महिला सुरक्षा को लेकर महिला पुलिस द्वारा बाइक पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई। इस दौरान एसडीओपी मनोहर सिंह गवली और थाना प्रभारी मंसाराम रोमडे़ भी मौजूद रहे। यह कदम महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक संबंधों को मजबूत करने के लिए उठाया गया है, जो कि आर्थिक एवं मानव विकास में महत्वपूर्ण है। थाना प्रभारी मंसाराम रोमड़े़ ने साइबर क्राइम को लेकर भी लोगों को जागरुक किया एवं समझाया वही नशे से दूर रहने की सलाह दी वही बाइक पेट्रोलिंग में पुलिस प्रशासन के जवान भी मौजूद रहे।