BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 6, 2024, 4:55 pm
KHABAR : शक्ति अभिनंदन अभियान अंतर्गत बालिकाओं ने महिला पुलिस थाना एवं वन स्टॉप सेंटर का किया भ्रमण, समझी कार्यप्रणाली, पढ़े खबर 

Share On:-

कटनी। भारत संस्कार एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा महिला नेतृत्व आधारित विकास, महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का निरतंर क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में महिला एवं बालिका सशक्तिकरण के प्रति जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से 02 अक्टूबर से 11 अक्टूबर के मध्य संपूर्ण प्रदेश में शक्ति अभिनंदन अभियान का आयोजन किया जा रहा है। 
जिले में शक्ति अभिनंदन अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में बालिकाओं को महिला पुलिस थाना कटनी एंव वन स्टॉप सेंटर कटनी का भ्रमण करवाया गया। भ्रमण के दौरान वनश्री कुर्वेती, सहायक संचालक, महिला एंव बाल विकास, जिला-कटनी, रश्मि सोनकर, महिला थाना प्रभारी, कटनी, मनीष तिवारी, संरक्षण अधिकारी, अनुपमा आटे, परियोजना अधिकारी कटनी शहरी, प्रशासक वन स्टॉप सेंटर एवं विभागीय कर्मचारियों की उपस्थिति रही। 
बालिकाओं द्वारा महिला पुलिस थाना का भ्रमण किया गया एवं पुलिस की कार्यप्रणाली को समीप से समझा गया। रश्मि सोनकर, महिला थाना प्रभारी, कटनी, द्वारा बालिकाओं को भारतीय न्याय संहिता के विभिन्न प्रावधानों से अवगत करवाया गया एवं उनकी पुलिस की कार्य प्रणाली से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। मनीष तिवारी, संरक्षण अधिकारी द्वारा बालिकाओं को चाईल्ड हेल्प लाईन 1098 एवं पॉक्सों ई-बॉक्स की जानकारी दी गयी। साथ ही बताया कि विपरीत परिस्थितियों में स्वयं का बचाव कैसे करें। 
वन स्टॉप सेंटर कटनी के भ्रमण के दौरान वनश्री कुर्वेती, सहायक संचालक, महिला एंव बाल विकास, जिला-कटनी द्वारा बालिकाओं कों महिलाओं एवं बालिकाओं हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी। साथ ही उन्हें वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं एवं बालिकाओं हेतु उपलब्ध अपातकालीन एवं गैर-अपातकालीन सेवाओं एवं महिला हेल्प लाईन 181 के बारे में बताया गया। 
बालिकाओं द्वारा उत्साह पूर्वक महिला पुलिस थाना एवं वन स्टॉप सेंटर का भ्रमण किया गया। साथ ही बालिकाओं ने अधिकारियों से रोचक प्रश्न भी पूछे, जिनका समाधान किया जाकर उन्हें महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE