नीमच। संयुक्त विभाग पेंशनर संघ मुख्यालय नीमच द्वारा प्रदेश सरकार के विरुद्ध दिनांक 07 अक्टूबर 2024 सोमवार से कलेक्टर कार्यालय स्थित हनुमान मंदिर पर प्रात: 11 बजे से 4 बजे तक अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। क्योंकि प्रदेश सरकार द्वारा पेंशनरों को महंगाई राहत न देकर माननीय न्यायालय के आदेश का भी पालन न करते हुए शासन द्वारा अवमानना की गई है। अतः संयुक्त विभाग पेंशनर संघ मुख्यालय नीमच द्वारा सभी पेंशनर साथियों से आह्वान किया है कि अधिक से अधिक संख्या में धरना-प्रदर्शन में सम्मिलित होकर धरना-प्रदर्शन को सफ़ल बनाएं।