कटनी। शासकीय महाविद्यालय बरही में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं रेड रिबन क्लब द्वारा प्राचार्य प्रो. आर. के. त्रिपाठी के मार्गदर्शन, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद सिंह के नेतृत्व में मद्यपान निषेध सप्ताह के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ती मद्यपान और नशीली दवाओं, मादक पदार्थों के दुष्परिणामों से युवाओं, विद्यार्थियों और समाज को अवगत कराना है। नशे के कारण न सिर्फ धनहानि होती हैं, बल्कि परिवार भी टूटते हैं। इसलिए हमें खुद भी नशे से दूर रहना चाहिए और दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए। नशा मुक्त समाज ही आदर्श समाज होता है।
प्राचार्य प्रोफेसर आर. के. त्रिपाठी द्वारा नशे के दुष्प्रभावाओं की भी जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न प्रकार के मद्यपान से होने वाली बीमारियों से भी अवगत कराया गया। नशा नाश का कारण होता है इसलिए कभी भी समाज के युवाओं को नशे की ओर नहीं भटकना चाहिए क्योंकि जो एक बार नशे की गिरफ्त में आ जाता है उससे आसानी से उबर नहीं सकता है आपनें लोगों को नशे से दूर रहने एवं बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं कार्यक्रम में रासेयो स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों एवं उपस्थित स्टाफ के सदस्यों को मद्यपान निषेध की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. आर. के. त्रिपाठी, डॉ अरविंद सिंह, डॉ रश्मी त्रिपाठी, प्रियंका तोमर, डॉ. के. के. विश्वकर्मा, डॉ. मंजुलता साहू, डॉ. आर. जी. सिंह, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. के. के. निगम, डॉ. राकेश दुबे, डॉ. नीलम चतुर्वेदी, डॉ शिवानी बर्मन, डॉ. रूपा शर्मा, अनीता सिंह, अनुराग सोनी, पवन दुबे, कैश अंसारी, रावेंद्र साकेत, कृष्णपाल सिंह, सौरभ सिंह, पुष्पलता विश्वकर्मा, संतोषी तिवारी, सोनम पाण्डे, शंकर सिंह, चंद्रभान विश्वकर्मा, महिमा तिवारी, आशीष तिवारी, अजय सेन, रवि साहू तथा स्टॉफ के अन्य सदस्य, रासेयो स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी आदि उपस्थिति रहे।