गरोठ। ग्राम बोलिया में रविवार को महिला स्नानागार, दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित नवीन भवन का क्षेत्रीय विधायक चंदरसिंह सिसोदिया ने भूमिपूजन किया गया। महिला स्नानघर की लागत 5 लाख रु की राशि स्वीकृति हुई।
बोलिया सरंपच प्रतिनिधि मांगीलाल पाटीदार ने बताया कि यहां महिला स्नानाघर नहीं होने से महिलाओं को बडी परेशानी हो रही थी।
इस अवसर पर विधायक चंदर सिह सिसोदिया व जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमरावसिंह चौहान, जनपद सदस्य संगीता मनीष पाटीदार, सरपंच चैनकुंवर मांगीलाल पाटीदार आदि उपस्थित रहे। साथ ही सभी जनप्रतिनिधि व ग्रामीण पंच उपस्थित भी रहे।