BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2024, 10:37 am
BIG NEWS : नवरात्रि का 5वां दिन आज, केंद्रीय गृहमंत्री नक्सल प्रभावित राज्यों की करेंगे समीक्षा, सीएम मोहन होंगे शामिल, मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे से नियुक्तियों की सुगबुगाहट, कांग्रेस का बेटी बचाओ अभियान, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। शारदीय नवरात्रि का आज पांचवा दिन है। नवरात्र के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा होती है। सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब देखने को मिल रहा है। मध्यप्रदेश में शक्ति की आराधना हो रही हैं। जगह-जगह भंडारा, कन्या भोज का दौर भी जारी है।


अमित शाह की आज नक्सल प्रभावित राज्यों के सीएम के साथ बैठक
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज नक्सल प्रभावित राज्यों के सीएम के साथ बैठक करेंगे। इस मीटिंग में मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव भी शामिल होंगे। केंद्र सरकार नक्सलियों पर शिकंजा कसने की रणनीति बना रही है। अमित शाह विज्ञान भवन में वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक समीक्षा बैठक करेंगे। यह बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। जिसमें मध्य प्रदेश के अलावा आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे।


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किया वक्तव्य
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को वक्तव्य जारी किया है। जिसमें कहा गया कि मार्च, 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने के लिए कटिबद्ध है। केंद्र सरकार, प्रभावित राज्यों को इस समस्या से निपटने में हर संभव मदद करेगी। 2010 के मुकाबले 2023 में हिंसा में 72 प्रतिशत और मृत्यु दर में 86 प्रतिशत कमी आई है। वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिलों की संख्या 38 है।


सीएम के दिल्ली दौरे से नियुक्तियों की सुगबुगाहट
सीएम डॉ मोहन यादव के दिल्ली दौरे से नियुक्तियों की सुगबुगाहट है। नवरात्रि के बीच सूची जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रदेश में निगम मंडल, प्राधिकरण और आयोगों में लंबे समय से नियुक्तियों को लेकर कवायद चल रही है।


कांग्रेस का ‘बेटी बचाओ अभियान’
भोपाल में कांग्रेस आज शाम कैंडल मार्च निकालेगी। जिसमें पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार शामिल होंगे। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा उपवास करेंगे। 8 अक्टूबर सुबह 11 बजे से 25 घंटे का उपवास रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE