BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2024, 11:36 am
NEWS : मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में निम्बाहेड़ा की बेटी मीनाक्षी गांधी को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने गोल्ड मेडल से किया सम्मानित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के मुख्य आतिथ्य, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव वागड़े,पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के विशिष्ठ आतिथ्य एवं विश्वविद्यालय की कुलपति सुनीता मिश्रा की उपस्थिति में मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिलीप गांधी की होनहार बेटी मीनाक्षी गांधी को विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय के शैक्षणिक सत्र 2022-23 में मास्टर ऑफ वोकेशन (अकाउंटिंग,टैक्सेशन एंड ऑडिटिंग ) की उपाधि प्रथम स्थान से प्राप्त करने पर महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने गोल्ड मेडल से सम्मानित किया है।
निंबाहेड़ा की बेटी मीनाक्षी गांधी को प्राप्त इस सुयश पर उनके परिवारजनों, इष्टमित्रों और नगर के प्रबुद्धजनों ने उन्हें बधाईयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं करते हुए उन्हें प्राप्त सुयश को निंबाहेड़ा नगर के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है वहीं मीनाक्षी गांधी ने इस उपलब्धि का श्रेय माता पिता और गुरुजनों सहित शुभचिंतकों के साथ साझा किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE