मनासा। निकाय मनासा में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत व स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत नगर परिषद अध्यक्ष सीमा अजय जी तिवारी एवं मुख्य नगर पालिकाअधिकारी रितेश कुमार पाटीदार के निर्देशन में और उप यंत्री रवीश कादरी जी के नेतृत्व में निकाय ट्रेंचिंग ग्राउंड पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के पुनः चक्रण हेतु गीले कचरे से जैविक खाद निर्मित के लिए कंपोस्टिंग मशीन अथवा सूखा कचरा प्लास्टिक पुनः चक्रण प्रक्रिया के लिए श्रेडर मशीन आज प्राप्त हुई।
अब कचरे को पुनः चक्रण करने में होगी बड़ी आसानी, नगर परिषद मनासा को स्वच्छ भारत मिशन को बढ़ावा देने के लिए मिली एक नई सौगात।