नीमच। जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक आस्था के केंद्र महामाया मां भादवा माता के मेला परिसर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित शक्ति पर्व का कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं उनकी पत्नी ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर एसडीएम डॉक्टर ममता खेड़े, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एनएस सिसोदिया सहित अन्य अधिकारी व संस्कृति विभाग के 50 से अधिक कलाकारों का दल उपस्थित था।