मन्दसौर। रतलाम और जावरा में लगातार चोरी की वरदातों से जूझ रही पुलिस को अब मन्दसौर में भी नई चुनौतियां मिलनी शुरू हो गई है।
मन्दसौर में बीती रात ताले टूटने की घटना मन्दसौर के नई आबादी थाना क्षेत्र के सीतामऊ फाटक पर हुई। यहां बिल्डिंग मटेरियल और सेनेटरी आइटम्स की दुकान देवश्री स्टोन्स पर बदमाशों ने ताले तोड़ डाले। घटना का खुलासा सुबह तब हुआ जब संचालक हरीश कुमार रावलिया दुकान पहुंचे। चोरों ने यहां दुकान के एक साइड के शटर के नीचे अंठ लगाया और अंदर दाखिल हो गए। बदमाश यहां से 5 ग्राइंडर मशीन और सिल्लक समेत करीब 20 हजार का माल ले उड़े।
घटना की जानकारी लगने पर थाने से गए हेड साब ने घटनास्थल का मुआयना भी किया। हालांकि टीआई या आला अफसर वहां नहीं पहुंचे थे, लेकिन चोरों की इस दस्तक को आला अफसरों को शुरुआत में ही गंभीरता से लेनी चाहिए, ताकि संभावित अन्य वारदातों को टाला जा सके।