खरगोन। डिजिटल मार्केटिंग आज के समय में व्यापक रूप से उपयोग किया जाने वाला मार्केटिंग का तरीका है। यह उत्पाद या सेवाओं के ऑनलाइन प्रचार और बिक्री को संभव बनाता है। डिजिटल मार्केटिंग का महत्व उसकी विशाल ऑनलाइन दर्शक संख्या है जो फेसबुक, व्हाट्सअप, ट्विटर, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम आदि साइट्स पर रहती है। इन्हीं को आधार बनाकर हर दिन लांच हो रहे उत्पाद और कंपनियों में वृद्धि स्किल्ड युवाओं के लिए अधिक से अधिक नौकरी अवसरों को उत्पन्न कर रहे हैं। डिजिटल मार्केटिंग के जरिए न सिर्फ आप उत्पादों या सेवाओं की पहुंच बढ़ा सकते हैं बल्कि ग्राहकों की पसंद ना पसंद के साथ संवाद भी स्थापित कर सकते हैं।
यह जानकारी शहर चेंबर ऑफ कॉमर्स की एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान कंप्युटर एक्सपर्ट आनंद टेकाड़े ने उपस्थित व्यापारियों के बीच देते हुए ऑनलाईन व्यापार के तौर- तरीके अपनाकर व्यापार- व्यवसाय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा उन्होंने वाला समय डिजिटल मार्केटिंग का होगा अत्याधुनिक तकनीकों जैसे एआर, वीआर, एआई आदि के जरिए व्यापार. व्यवसाय बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा अन्य विधियों की तुलना मेंए डिजिटल मार्केटिंग उत्पादों और सेवाओं को बेचने और उनका प्रचार करने का सबसे अधिक लाभदायक माध्यम है। डिजिटल मार्केटिंग के विभिन्न माध्यमों में सोशल मीडिया मार्केटिंग, ईमेल मार्केटिंग, सर्च इंजन मार्केटिंग, ऑनलाइन विज्ञापन आदि शामिल हैं। इन सभी माध्यमों के माध्यम से, डिजिटल मार्केटिंग आज बड़ी कंपनियों से छोटे व्यापारों तक की सभी कंपनियों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्केटिंग टूल है।
कार्यशाला में संस्थापक एवं चेयरमेन कैलाश अग्रवाल ने कहा कि चेंबर ऑफ कॉमर्स कार्यशाला का उद्देश्य है कि व्यापारियों को व्यापार- व्यवसाय में हो रहे बदलाव, नए नियमों के बारे में जागरुक रखे, जिससे व्यापार- व्यवसाय में आ रही कठिनाईयां दूर हो सके। इसी सोच के साथ समय- समय पर कार्यशालाएं आयोजित की जाती है। आज डीजिटल व्यापार के साथ ही जीएसटी विशेषज्ञों के साथ ही स्वरोजगार, रोजगार से जुडऩे के लिए उद्योग विभाग, सैडमैप के अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया, जिन्होंने युवाओं को शासन की योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढऩे की राह दिखाई। संचालन मार्गदर्शक विनोद जैन ने किया।