BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2024, 1:56 pm
KHABAR : मप्र के अनुदान प्राप्त कॉलेजों को लेकर सरकार सख्त, 74 कॉलेजों ने 5 साल से ना फीस रिपोर्ट दी, ना हिस्सा, 3 दिन में मांगा जवाब, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। प्रदेश में अनुदान प्राप्त अशासकीय कालेज प्रबंधन हर साल वसूली जाने वाले शिक्षण शुल्क का राज्य सरकार को हिसाब नहीं दे रहे हैं। कालेज प्रबंधन फीस में से सरकार को दी जाने वाली 20 फीसदी अनिवार्य राशि का भुगतान भी नहीं कर रहे हैं। राज्य शासन ने प्रदेश में संचालित कुल 74 अशासकीय कालेज प्रबंधन से तीन दिन में फीस की जानकारी मांगी है।


उच्च शिक्षा विभाग ने सभी अनुदान प्राप्त अशासकीय कालेज प्राचार्यों, अध्यक्षों, लीड कालेज के शिक्षा अधिकारी और प्राचार्यों से ट्यूशन फीस की रिपोर्ट और सरकार का अनिवार्य हिस्सा खजाने में जमा कराने को कहा है। इसको लेकर विभाग द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों में स्टूडेंट्स से वसूली जाने वाली ट्यूशन फीस संस्थागत खाते में जमा करने और कुल फीस का 20 प्रतिशत राज्य शासन के खाते में जमा करने का प्रावधान है। इसके विपरीत पिछले पांच सालों से ट्यूशन फीस की राशि वसूली जाने के बाद भी सरकार के खजाने में जमा नहीं की जा रही है। संभागीय शिक्षा अधिकारी अनुदान प्राप्त महाविद्यालयों द्वारा दी जाने वाली जानकारी और जमा राशि का मिलान कर टेस्टिंग रिपोर्ट पेश करें।


एमपी में जिला वार अनुदानित कॉलेज
जिला संख्या
अशोकनगर -1
भिंड-4
भोपाल-6
बुरहानपुर-2
छतरपुर-1
छिंदवाड़ा-4
ग्वालियर-7
हरदा -1
नर्मदापुरम-1
इंदौर-10
जबलपुर-12
कटनी-2
मंदसौर-1
मुरैैना-2
नरसिंहपुर -2
नीमच-2
रीवा -7
सागर-3
सतना-2
उज्जैन-2
विदिशा-2
कुल कालेज संख्या-74

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE