BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2024, 2:12 pm
KHABAR : टीकमगढ़ में मैराथन दौड़ का आयोजन, एडिशनल एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिलाई शपथ, पढे़ खबर 

Share On:-

टीकमगढ़। पुलिस विभाग की ओर से श्मैं हूं अभिमन्युश् अभियान चलाया जा रहा है। महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत सोमवार सुबह 10.30 बजे पुलिस लाइन से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ में पुलिस जवानों के साथ विद्यार्थियों ने भाग लिया।


महिला सुरक्षा के लिए दौड़ का आयोजन
एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि श्मैं हूं अभिमन्युश् अभियान के तहत आज महिला सुरक्षा के लिए दौड़ का आयोजन रखा गया। एडिशनल एसपी सीताराम ससत्या ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस लाइन से अस्पताल चौराहा, गांधी चौराहा होते हुए पुलिस लाइन में दौड़ का समापन हुआ। इस दौरान महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर लोगों को शपथ दिलाई गई।


मैराथन दौड़ में करीब 200 लोगों हुए शामिल
एडिशनल एसपी ने बताया कि मैराथन दौड़ में करीब 200 और पैदल मार्च में 275 लोग शामिल हुए। इसमें पुलिस कर्मचारी, विद्यार्थी और एनजीओ के सदस्य शामिल रहे। एसपी ने अभियान को महिला सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया और सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया।


उन्होंने कहा कि यह अभियान महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा के माहौल को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अभियान के तहत स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस संबंध में सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE