बागली। अनुविभागीय राजस्व कार्यालय भवन जो 11 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बनना है। लेकिन प्रस्तावित स्थान पर उप पंजीयक कार्यालय भवन बने होने के कारण नया भवन का ड्रॉइंग बदलने से नाराज बागली अभिभाषकगण बीते 3 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहा था ठेकेदार को काम से रोकने पर जिला कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने सोमवार को प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।
अभिभाषक संघ अध्यक्ष महेंद्र पाटीदार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ता एक ग्रामीण व पी आई यू विभाग देवास के अधिकारी उपस्थित थे कलेक्टर गुप्ता ने मौके पर निरीक्षण करने के बाद पी आई यू के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए नई परस्तवि भवन पर अधिवक्ताओं की आपत्ति सुनी और समाधान का भरोसा दिलाया। भवन लगभग 1 वर्ष पहले ही विलम्ब हो गया है। ऐसे में भवन समय से बने और सही रूप से बने इसके लिये कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए।