नीमच। नगर पालिका के अमले में छोटी साइज का नया अग्नि शमन वाहन शामिल हो गया है। फायर ब्रिगेड के इस वाहन की क्षमता करीब तीन हजार लीटर पानी की है। इसकी कीमत लगभग 28 से 30 लाख रुपए बताई जा रही है।
नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने बताया कि यह अग्नि शमन वाहन संकरे बाजार और छोटी गलियों, मोहल्ले में आसानी से प्रवेश कर पाएगा। अमूमन आगजनी की घटनाओं में बड़े अग्नि शमन वाहन संकरी और छोटी जगहों पर नहीं जा पाते हैं। जिस कारण हादसों में नियंत्रण पाने में कठिनाइयां होती है। नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने यह भी कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर की दृष्टि से नीमच नगर पालिका को संसाधनों से लेस करना हमारी प्राथमिकता है।