सतवास। कांटाफोड़ में अखिल भारतीय गायत्री परिवार के सानिध्य में समाजसेवी और धर्म प्रेमी पुरुषोत्तम परमार के जुड़वा पोता एवं पोती का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, आज परमार वंश के सुकुमार एवं सुकुमारी का प्रथम जन्म दिवस था इसके उपलक्ष्य में परमार परिवार के द्वारा मां गायत्री के मंदिर के लिए भूमि दान की गई, वही गायत्री परिवार से पधारे गायत्री परिवार के परिजन पंडित राजेश व्यास मुख्य ट्रस्टी, रविशंकर राठौर परिवार जग, जयनारायण यादव, राजीव नाईक द्वारा पूजन पाठ एवं हवन करके नवजात शिशुओं को आशीर्वाद प्रदान किया गया, गायत्री परिवार के सदस्य ने इस अनूठी बेला में गायत्री परिवार के द्वारा कार्यों की गिनती करवाई, उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार लगभग 40 से ज्यादा देशों में काम कर रहा है, वही पूर्व के समय में खातेगांव क्षेत्र में हजारों की संख्या में पेड़ लगाए गए जो आज बड़े होकर लह - लहा रहे हैं, इस प्रकार गायत्री परिवार नशा मुक्ति के क्षेत्र में भी कार्य कर रहा है सभी हिंदू समाज जनों को अपने जन्म उत्सव पर कुछ ना कुछ पर्यावरण हित में या समाज हित में कुछ नया करना चाहिए, वही पुरुषोत्तम परमार ने अपने पुत्र शुभम एवं पुत्रवधू साधना को प्रतिवर्ष अनुसार इस प्रकार के कार्य करने के लिए कहा एवं आने वाली पीढ़ी को भी संबोधित किया वहीं आज स्नेह भोज भी रखा गया। जिसमें कई समाज जन इकट्ठा हुए एवं बच्चों को शुभ आशीर्वाद प्रदान किया।