BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2024, 5:23 pm
KHABAR : सभी निकाय अधोसंरचना विकास कायाकल्‍प एवं अमृत योजना के तहत स्‍वीकृत सभी कार्य तेजी से पूर्ण करवाएं, कलेक्‍टर ने की नगरीय निकायों में निर्माण कार्याे की प्रगति की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सभी नगरीय निकायों में शहरी अधोसंरचना विकास, कायाकल्‍प योजना एवं अमृत 2.0 योजना के तहत स्‍वीकृत सभी विकास एवं निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करवाए। प्रयास करें, कि सभी स्‍वीकृत एवं निर्माणाधीन कार्य नवम्‍बर 2024 तक पूर्ण हो जाए। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने सोमवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिले के सभी नगरीय निकायों के सीएमओ की बैठक में निकायवार, कार्यवार समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में परियोजना अधिकारी शहरी विकास चंद्रसिह धार्वे, सीएमओ महेन्‍द्र वशिष्‍ठ भी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर ने सभी नगरीय निकायों को स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण पर विशेष ध्‍यान देने के निर्देश देते हुए कहा , कि नयागांव, जीरन में विशेष रूप से सड़कों के दोनों ओर साफ-सफाई पर विशेष ध्‍यान दिया जाए। सीएमओ टीम लगाकर स्‍वच्‍छता का कार्य करवाए, कचरा हटवाएं। कलेक्‍टर ने नयागांव से सड़कों के किनारें, सर्विस लोन से कचरा साफ करवाने के निर्देश दिए। उन्‍होने परियोजना अधिकारी शहरी विकास को निर्देश दिए, कि वे सप्‍ताह के दो दिन, दो नगरीय निकायों का अनिवार्य रूप से भ्रमण कर, स्‍वच्‍छता कार्य, विकास एवं निर्माण कार्याे की प्रगति को देखे।

कलेक्‍टर ने निर्देशदिए, कि भोपाल स्‍तर पर लंबित सभी निकायों के कार्याे की ड्राईंग डिजाईन अनुमोदन के लिए पत्र भेजे। उन्‍होने सीएम हेल्‍पलाईन की शिकायतों का संतुष्‍टीपूर्वक निराकरण करवाने के निर्देश देते हुए कहा, कि सीएमओ नीमच, न.पा.नीमच की सीएम हेल्‍पलाईन का सर्वाेच्‍च प्राथमिकता से निराकरण करवाएं और अपनी रैंक में सुधार लाएं।

कलेक्‍टर ने स्‍वच्‍छता के कार्याे में वार्ड, पार्षदगणों, स्‍थानीय नागरिकों की भी सहभागिता प्राप्‍त करने के निर्देश देते हुएकहा, कि‍ स्‍वच्‍छता की वार्डवार रैकिंग जारी करें। जो वार्ड स्‍वच्‍छता के मामले में अग्रणी है, उसे अच्‍छी रैंक प्रदान कर सम्‍मानित करें। इससे स्‍वच्‍छता का वातावरण निर्मित होगा।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE