BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2024, 5:41 pm
KHABAR : पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष, 25 से 27 दिसंबर तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, एम्स के डॉक्टर देंगे अपनी सेवाएं, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर इस बार 25 दिसंबर से 27 दिसंबर तक तीन दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अखिल भारतीय आर्यु विज्ञान संस्थान यानी एम्स भोपाल के कई डॉक्टर अपनी सेवाएं देने आएंगे।


ऐसे में मरीज तीन दिनों तक विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों से निशुल्क परामर्श ले सकेंगे। कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया से रूबरू होते हुए सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि, इस साल अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष है। इसलिए इसे धूमधाम से मनाया जाएगा। उनके जन्मदिन 25 दिसंबर पर ये आयोजन किया जाना है। जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टर मरीज को अपनी सेवाएं देंगे।


ग्वालियर ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों और सीमावर्ती राज्यों के लोग भी बड़ी संख्या में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर ग्वालियर आते हैं। ऐसे में सभी लोग इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की मुफ्त में सलाह पा सकेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE