शाजापुर। अनुसूचित जाति जनजाति अधिवक्ता एकता महासंघ शाजापुर की ओर से शाजापुर के परशुराम चौराहे पर स्थित विमुक्त जाती छात्रावास का निरीक्षण किया जाकर वहाँ की परिस्थितियों का जायजा लिया गया तथा छात्रों की समस्याओं को सुना गया और उसके बाद छात्रों को कॉपी एवं पेन वितरित किये गए।
इस मौके पर संघ के शाजापुर जिले के अध्यक्ष अधिवक्ता धर्मेंद्र कुंडला, संरक्षक अधिवक्ता शिव कलेशरिया तथा सदस्य अधिवक्ता राजेश जकेला, अधिवक्ता राजेश फुलेरिया तथा अधिवक्ता राहुल सोनगरा उपस्थित थे।