BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2024, 6:33 pm
NEWS : जिला कलेक्टर ने ली पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक, विद्यालय में सीसीटीवी एवं शिकायत पेटी लगाने के दिए निर्देश, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चित्तौड़गढ़ का जिला कलक्टर आलोक रंजन ने सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक ली और विद्यालय के प्रिंसिपल को विद्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा छात्र-छात्राओं के लिए शिकायत पेटी लगाने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने बैठक में बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय की स्थिति तथा वर्ष 24-25 में बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए एक्शन प्लान पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर क्लास वाइज पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रिंसिपल ने जानकारी दी।‌ उन्होंने विद्यालय में चल रहे बोरवेल कार्य सहित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में विद्यालय की विभिन्न उपलब्धियां रिवाइज्ड बजट और पीएम श्री योजना में वर्ष 2024-25 के बजट सहित विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की। जिला कलक्टर ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद भी किया।


विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज प्रमोद तिवारी, प्रिंसिपल पॉलिटेकनिक कॉलेज महेश नुवाल, भूपेंद्र कुमार, मनोज जोशी, दिनेश कुमार ओझा, रचना कुमारी, मजीद हुसैन, राजश्री, जितेन्द्र बैगरा, मिनाश्री वधवानी, अमित कुमार पालिवाल सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE