BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2024, 6:48 pm
KHABAR : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपलिया हाड़ी के विद्यार्थियों ने शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था का किया भ्रमण, पढे़ दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकडेश्वर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपलिया हाड़ी के विद्यार्थियों ने शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, मनासा (जिला नीमच) का भ्रमण किया। इस औद्योगिक भ्रमण का आयोजन व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों और छात्राओं को बौद्धिक और प्रयोगात्मक ज्ञान के साथ-साथ नई तकनीकी जानकारी प्रदान करना था।


भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न ट्रेडों से संबंधित जानकारी दी गई, साथ ही मशीनों के कार्य सिद्धांत, उनके संचालन के तरीके और उनके लाभों के बारे में भी समझाया गया, ताकि वे भविष्य में इन मशीनों का बेहतर तरीके से उपयोग कर सकें। इसके अलावा, इस भ्रमण से विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त करने का भी अवसर मिला।


इस औद्योगिक भ्रमण के सफल आयोजन में प्राचार्य एस. एन. मुजावदिया, शिवप्रसाद नागदा, सलोनों परमार, और दिव्या साहू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यार्थियों ने इस औद्योगिक भ्रमण को बेहद रोचक और ज्ञानवर्धक बताया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE