नीमच। भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री गजेंद्र चंडालिया ने महावीर कॉलोनी मालवा कॉलोनी केशर विहार चाणक्य नगर वेलोसिटी मालीखेड़ा नीमच रोड पर बसी और कॉलोनी में बार-बार विद्युत आपूर्ति में आ रही बाधा को दूर करने के लिए एक नया ट्रांसफार्मर ओर लगाने का आग्रह किया है चंडालिया ने पत्र में अवगत कराया की वर्तमान में जो ट्रांसफार्मर लगा हुआ है उस पर विद्युत लौड अधिक होने के कारण बार-बार ट्रांसफार्मर जल जाता है या उसमें फाल्ट आ जाता है इससे पूरे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति में बाधा आती है अतः एक नया ट्रांसफार्मर महावीर कॉलोनी मालवा कॉलोनी केसर विहार वेलोसिटी आदि कॉलोनीयों के लिए लगवाया जाए ताकि विद्युत आपूर्ति में आ रही बाधा का स्थाई समाधान हो सके।