शाजापुर। आगामी त्योहारो को शांति पूर्वक निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने, स्थानीय जनों में आत्मविश्वास बढ़ाने व कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु शाजापुर पुलिस ने थाना लाल घाटी क्षेत्र व थाना मक्सी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।
नवरात्रि एवं दशहरा के दौरान जिलें में कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखना थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाये रखने, गरबा पंडालों पर सुरक्षा व्यवस्था रखने, गरबा आयोजकों की बैठके आयोजित किये जाने, डयूटी हेतु पुलिस बल की ब्रिफिंग, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल का फ्लैग मार्च निकालने एवं सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है।
शाजापुर पुलिस की आमजनता से अपील-जिला पुलिस द्वारा आमजनता विशेष रूप से युवा वर्ग से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं विवादित पोस्ट/संदेश डालने से बचे। अफवाहों पर ध्यान न देवें। त्यौहार को शांतिपूर्ण तरिके से मनायें एवं किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थानें अथवा पुलिस कन्ट्रोल रूम को देवें।