BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2024, 7:26 pm
KHABAR : जिले के तीस उद्यानिकी किसानों का दल राजस्‍थान भ्रमण के लिए रवाना, विधायक एवं जिला पंचायत अध्‍यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया किसानों को भ्रमण पर रवाना, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में 30 उद्यानिकी किसानों का भ्रमण दल राज्‍य के बाहर राजस्‍थान के पांच दिवसीय भ्रमण के लिए उद्यानिकी विभाग द्वारा भेजा गया है। कलेक्‍टोरेट परिसर नीमच में सोमवार को विधायक नीमच दिलीप सिंह परिहार, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जन सिंह चौहान, कलेक्‍टर हिमांशु चन्‍द्राने हरी झण्‍डी दिखाकर किसानों के भ्रमण दल के वाहन को रवाना किया। इस मौके पर उपसंचालक उद्यानिकी अतर सिंह कन्‍नौजी व विभिन्‍न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं किसान उपस्थित थे।

उपसंचालक उद्यानिकी अतर सिंह कन्‍नौजी ने बताया कि जिले में 30 उद्यानिकी किसानों का यह भ्रमण दल 7 से 11 अक्‍टूबर तक के लिए चित्‍तौड़गढ़, अजमेर, पुष्‍कर, कोटा एवं झालावाड़ जिलों में अध्‍ययन भ्रमण पर भेजा गया है। इस पांच दिवसीय भ्रमण के दौरान किसानों का दल उद्यानिकी फसलों की खेती, कीट प्रबंधन, जैविक खेती, कर्मी कम्‍पोस्‍ट युनिट, मसाला अनुसंधानकेंद्र में मसाला खेती का अध्‍ययन करेगा। पुष्‍कर में प्रगतिशील किसानों के यहां गुलाब की खेती का भ्रमण भी दल द्वारा किया जाएगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE