BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2024, 8:00 pm
GYAPAN : नीमच जिले की जावद थाना पुलिस की कार्रवाई पर सवाल, एसपी कार्यालय पहुंचे ग्राम लासूर के ग्रामीण, नारेबाजी कर सौंप एएसपी को ज्ञापन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सोमवार को एसपी ऑफिस पर बड़ी संख्या में जावद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लासुर गांव के ग्रामीण पहुंचे। इसके साथ ही मादक पदार्थ की तस्करी में आरोपी बनाए गए युवक के परिजन एकत्रित होकर पहुंचे। जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए एसपी के नाम एक ज्ञापन एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया को सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों और परिवार के लोगों ने बताया कि उनके परिवार का सदस्य राहुल जिसे विगत दिनों जावद थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में आरोपी बनाया है। जबकि उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। उसे इसी मामले गिरफ्तार एक अन्य आरोपी चेनाराम ने आपसी रंजिश के चलते फंसाया है।

परिवार का कहना है कि चेनाराम से गाड़ी खरीदने को लेकर पैसे का पूर्व में लेनदेन का विवाद चल रहा है। जावद पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में एक मामले में चेनाराम नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने अपने साथ राहुल का भी शामिल होना बताया। जिस पर पुलिस ने राहुल को भी आरोपी बनाया है। राहुल के परिजनों का कहना है कि उसे झूठा फंसाया जा रहा है। चेनाराम पुरानी रंजिश के चलते जानबूझकर राहुल का नाम लिया है। परिजनों ने एसपी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर राहुल के खिलाफ दर्ज प्रकरण वापस लिया जाए।

वहीं मामले पर एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवार से एक आवेदन प्राप्त हुआ है। जांच की जाएगी, जांच उपरांत प्राप्त साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE