मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि शिक्षा विभाग 1 से 5 तारीख तक मध्यान भोजन का शत प्रतिशत उठाव करें। मध्यान भोजन को लेकर किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। अगर कोई समस्या आ रही हो तो, उसका त्वरित समाधान करें। जल निगम स्कूलों एवं आंगनवाड़ियों में पेयजल कनेक्शन प्रदान करें। सोयाबीन उपार्जन पंजीयन का कार्य बहुत अच्छे से करें। खरीदी केंद्र पर आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करें। पीओ डूडा मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण करें वहां की व्यवस्था को और बेहतर करवाए। कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करें। रावण दहन के दौरान फायर ब्रिगेड एवं अन्य व्यवस्थाओं को चेक करें। नगर पालिका निराश्रित मवेशियों को पड़कर गौशाला में छोड़ने एवं कुत्तों को पकड़ने और ट्रीटमेंट करने की कार्यवाहियां सतत चलने दे। सीएम हेल्पलाइन शिकायतो के समाधान के लिए विभाग वार कैंप लगाकर शिकायतों का निराकरण करें। शिकायतें संतुष्टि पूर्वक बंद होना चाहिए। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत राजेश कुमार जैन , अपर कलेक्टर एकता जायसवाल सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद थे।