उन्हेल। पुलिस प्रशासन द्वारा मध्य प्रदेश में चलाए जा रहे अभियान के तहत में अभिमन्यु के अंतर्गत सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित गरबा पांडाल में पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण व जागरुकता का संदेश देकर नुक्कड नाटक व रांगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतिभाशाली बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसमे नुक्कड नाटक में ईशिका पाल, वंशिका माहेश्वरी, खुशी गगरानी को प्रथम व वाणी माहेश्वरी, अक्षरा जैन व आशु पाल को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। इसी प्रकार रांगोली प्रतियोगिता में भूमि माहेश्वरी प्रथम, खुशी गगरानी द्वीतीय व ईशिका पाल तृतीय व पेंटिंग प्रतियोगिता में अंजली कौशल प्रथम, गोरक्ष पाल द्वितीय व गौरव मीणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया सभी को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा, मदनलाल निनामा, देवेंद्र जाट, पवन पंवार,प्रेस क्लब संरक्षक संजय कुण्डल, अध्यक्ष निर्मल सोलंकी, राहुल शर्मा, सतीश सोनी शुभम सोलंकी थे ।कार्यक्रम में मुख्य भूमिका महिला आरक्षक आरती पाल की रही ।इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत चंपालाल कुशवाह, शांतिलाल माहेश्वरी निलेश माहेश्वरी, हीरालाल चौहान, जितेंद्र कुशवाह, जगदीश वर्मा, हरीश महेश्वरी, डॉ.कार्तिक विश्वास ने किया संचालन सचिन विजयवर्गीय ने किया व आभार दीपक पाल ने माना।