BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 8, 2024, 11:03 am
BIG NEWS : रतलाम मंडल से होकर गुजरेगी दो जोड़ी त्‍योहार स्‍पेशल ट्रेन, रेलवे ने यात्री भार को देखते हुए दी संचालन की अनुमति, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। यात्रियों की मांग एवं उनकी सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर दो जोड़ी त्‍यौहार स्‍पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। अजमेर वलसाड अजमेर स्‍पेशल एवं बीकानेर वलसाड बीकानेर स्‍पेशल दोनों दिशाओं में छ-छ फेरे लगाएगी।

09655/09656 अजमेर वलसाड अजमेर साप्‍ताहिक स्‍पेशल- 
गाड़ी संख्‍या 09655 अजमेर वलसाड स्‍पेशल 09 अक्‍टूबर से 13 नवम्‍बर तक अजमेर से प्रति बुधवार को 19.55 बजे चलकर रतलाम मंडल के चित्‍तौड़गढ़(23.35/23.45, बुधवार), निम्‍बाहेड़ा(00.16/00.18, गुरूवार), नीमच(00.57/00.59), मंदसौर(01.44/01.49) एवं रतलाम(03.50/04.00) होते हुए गुरूवार को 11.30 बजे वलसाड पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्‍या 09656 वलसाड अजमेर स्‍पेशल 10 अक्‍टूबर से 14 नवम्‍बर तक वलसाड से प्रति गुरूवार को 15.05 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम(23.10/23.20), मंदसौर(01.10/01.12, शुक्रवार), नीमच(02.19/02.21), निम्‍बाहेड़ा(02.50/02.52) एवं चित्‍तौड़गढ़(03.35/03.45) होते हुए शुक्रवार को 07.50 बजे अजमेर पहुँचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा,चित्‍तौड़गढ़, निम्‍बाहेड़ा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, गोधरा, वडोदरा एवं सूरत स्‍टेशनों पर ठहराव दिया गया है।  इस ट्रेन में थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्‍लीपर एवं सामान्‍य श्रेणी के कोच रहेंगे। 

04713/04714 बीकानेर वलसाड बीकानेर साप्‍ताहिक सुपरफास्‍ट स्‍पेशल- 
गाड़ी संख्‍या 04713 बीकानेर वलसाड स्‍पेशल 10 अक्‍टूबर से 14 नवम्‍बर तक बीकानेर से प्रति गुरूवार को 08.55 बजे चलकर रतलाम मंडल के नागदा (23.35/23.40, गुरूवार) एवं रतलाम (00.50/01.00, शुक्रवार) होते हुए शुक्रवार को 09.20 बजे वलसाड पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्‍या 04714 वलसाड बीकानेर स्‍पेशल 11 अक्‍टूबर से 15 नवम्‍बर तक वलसाड से प्रति शुक्रवार को 13.05 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (21.15/21.25, शुक्रवार) एवं नागदा (22.15/22.20) होते हुए शनिवार को 13.30 बजे बीकानेर पहुँचेगी। 

इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में नोखा, नागौर, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावा सिटी, फुलेरा, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंजमंडी, भवानी मंडी, शामगढ़, नागदा, रतलाम, वडोदरा, भरूच, सूरत एवं नवसारी स्‍टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्‍लीपर एवं सामान्‍य श्रेणी के कोच रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE