BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 8, 2024, 11:35 am
KHABAR : शुक्रवार को आएगी डीएपी खाद की रैक, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश, बोले- शिकायत नहीं आनी चाहिए, सभी किसानों को खाद मिलेगी, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। जिले में रबी सीजन के लिये खाद की मारामारी चल रही है। किसान लंबी लाइनों में लगने को मजबूर है। वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन का कहना है कि डीएपी खाद की रैक शुक्रवार को आएगी। कलेक्टर अंकित अस्थाना ने सभी राजस्व व कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खाद वितरण केन्द्रों पर सर्वर की दिक्कत आती है तो तत्काल ऑफलाइन ही वितरण कराना सुनिश्चित करें। कहीं किसी सेंटर पर लंबी लाइन और झुंड के बारे में शिकायत नहीं आनी चाहिए।


कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि, टोकन वितरण और खाद वितरण के पॉइंट अलग-अलग होना चाहिए। टोकन वितरण और खाद वितरण का समय अलग-अलग होना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि वितरण व्यवस्था में कृषि विभाग या मार्कफेड की कोई दिक्कत आती है तो तत्काल राजस्व अधिकारी मुझे अवगत कराएं।


कलेक्टर ने कहा कि मुरैना जिले में शुक्रवार को डीएपी की रैक फिर आने वाली है, इसलिये मुरैना जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। सभी किसानों को खाद मिलेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE