BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 8, 2024, 11:46 am
NEWS : सरिता सिंह होंगी चित्तौड़गढ़ की एडिशनल एसपी, सौरभ तिवाड़ी को आठ दिन पहले ही लगाया था चित्तौड़, ज्वाइन के बिना ही हुआ ट्रांसफर, पढे़ खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस महकमें में फिर से एक बार फेरबदल हुआ है। चित्तौड़गढ़ में भी इसका असर देखा गया है। यहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और पुलिस उप अधीक्षकों का ट्रांसफर किया गया है। अब चित्तौड़गढ़ की एडिशनल एसपी सरिता सिंह होगी। 8 दिन पहले ही इसी पद पर सौरभ तिवाड़ी को लगाया गया था। लेकिन उन्होंने इस पद को ज्वाइन ही नहीं किया। इसी तरह, चित्तौड़गढ़ (शहर) के नए डिप्टी विनय चौधरी होंगे। चौधरी यहां एडिशनल एसपी बन चुके तेज कुमार पाठक की जगह आ रहे है।


सरिता सिंह होगी एडिशनल एसपी
राजस्थान सरकार गृह विभाग के संयुक्त शासन सचिव गृह (पुलिस) कश्मि कौर ने एक आदेश जारी किया। जिसमें 45 एडिशनल एसपी का ट्रांसफर किया गया। इसमें चित्तौड़गढ़ के एडिशनल एसपी सौरभ तिवाड़ी को बीकानेर शहर के एडिशनल एसपी के तौर पर लगाया गया। वहीं, सौरभ तिवाड़ी को 1 अक्टूबर को जारी हुए आदेश में चित्तौड़गढ़ लगाया गया था और उन्होंने यह पद ज्वाइन भी नहीं किया था। अभी तक परबत सिंह ही इस पद पर अपनी सेवाएं दे रहे है। अब इस पद पर सरिता सिंह को लगाया गया है। सरिता सिंह पहले भी चित्तौड़गढ़ की एडिशनल एसपी रह चुकी है।


विनय चौधरी होंगे चित्तौड़ शहर के नए डीएसपी
इसी तरह, महानिदेशक पुलिस विभाग की ओर से भी एक आदेश जारी किया गया है। जिसमें पुलिस महानिदेशक यू आर साहू ने 155 पुलिस उपनिदेशकों का ट्रांसफर किया है। अब चित्तौड़गढ़ शहर के नए डीएसपी विनय चौधरी होंगे। इस पद को तेज कुमार पाठक संभाल रहे है। उनका पदोन्नति होने के बाद अब उनको एडिशनल एसपी के पद पर जयपुर ट्रांसफर हो चुका है। इसके अलावा देशराज कुलदीप को बड़ीसादड़ी, एसटी एससी सेल डिप्टी शिवन्या सिंह, गंगरार में कमल प्रसाद मीणा और कपासन डिप्टी हरजी लाल यादव को लगाया है।


वापस गंगरार डीएसपी बनकर आए कमल प्रसाद मीणा
कमल प्रसाद मीणा पहले भी गंगरार के डीएसपी रहे थे। तत्कालीन बेगूं विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी के एसएचओ को कुर्सी पर बैठने के विवाद के समय मीणा वहां पास वाली कुर्सी में बैठे हुए नजर आए थे। जिसके बाद उनको और थानाधिकारी को निलंबित कर दिया गया था। उनकी निलंबन काल जयपुर में था। उन्हें वापस तीन साल बाद उसी जगह लगाया गया है, जहां से उन्हें हटाया गया था। आश्चर्य की बात है सरिता सिंह और कमल प्रसाद मीणा दोनों ही इसी पद पर थे और उन्हें वापस ज्वाइनिंग भी इसी पद पर मिली। इसे राजनीतिक रूप से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। फिलहाल दोनों का ट्रांसफर चित्तौड़गढ़ में चर्चा का विषय बना हुआ है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE