इंदौर। श्री क्षत्रिय मराठा समाज पब्लिक ट्रस्ट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जगदंबा गरबा महोत्सव छत्रपति शिवाजी पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। इसमें पारंपरिक मराठी, गोंदल नृत्य, गुजराती गरबा जैसे अनेक नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान कई समूहों ने हिस्सा लिया। चंचला गरूड़ ने बताया कि जगदंबा गरबा महोत्सव में बड़ी संख्या में समाजजन पहुंचे और उन्होंने प्रस्तुतियां देखीं। इस दौरान बालिकाओं और युवाओं में भी जबरदस्त उत्साह देखा गया।