BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 8, 2024, 1:41 pm
KHABAR : नगर परिषद पिपलिया मंडी ने किया सफाई मित्रों का सम्मान, भैंसाखेड़ी डेम स्थित सम्पवेल पर संपन्न हुआ समारोह, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

पिपलिया मंडी। जैसा कि ज्ञात है की विगत दिनों ट्रेंचिंग ग्राउंड पर ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण में नगर परिषद द्वारा श्रेष्ठ एवं उल्लेखनीय कार्य करने के कारण भारत सरकार द्वारा 2 अक्टूबर को विज्ञान भवन में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में मध्य प्रदेश की ओर से पिपलिया मंडी नगर परिषद के चार सदस्य दल को आमंत्रित किया था। जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष इंदिरा सुनील देवरिया मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रवीण सेन इंजीनियर राजेश उपाध्याय तथा सफाई मित्र मुकेश राठौर ने सहभागिता की थी । इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित थे । इसी दिन मध्य प्रदेश शासन द्वारा भी मुख्यमंत्री के हाथों से नगर परिषद का शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया था ।
 इसी क्रम में आज नगर परिषद द्वारा स्वच्छता ही संस्कार के अंतर्गत जन जागरूकता अभियान के तहत हमारा छोटू ब्रांड एंबेसडर कैंपेन की जानकारी दी साथ ही स्वच्छता मित्रों का शाल श्रीफल व माला पहनाकर सम्मानित किया ,एवं उनके सम्मान में सहभोज आयोजित किया गया । 
कार्यक्रम के साथ-साथ पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने से सुमन पंचोली एवं शुभम बैरागी का भी शाल श्रीफल माला से सम्मान किया गया एवं विगत समय में भीषण जल संकट के समय जलप्रदायत कर्मचारियों द्वारा रात दिन मेहनत कर आम जनता को पेयजल उपलब्ध कराने मे मेहनत की गई थी ऐसे समस्त जलप्रदाय कर्मचारियों का भी माला पहनाकर शाल श्रीफल से सम्मान किया गया । 

उक्त कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष इंदिरा सुनील देवरिया, मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रवीण सेन, उपयंत्री व स्वच्छता नोडल अधिकारी  राजेश उपाध्याय, उपाध्यक्ष भारतसिंह सोनगरा, पार्षदगण कमल गुर्जर, श्रवण चौहान, संतोष गोवर्धननाथ योगी, चेतना मुकेश पोरवाल, माया भूपेंद्र महावर, बलराम सोलंकी, धापुबाई अशोक कोहली, बाबूभाई मंसूरी, संगीता संजय धनोतिया, सरफराज मेव, वंदना कमल तिवारी, ललित कसेरा, विष्णुबाला कन्हैयालाल कराडा, कर्मचारीगण महावीर जैन, दिनेश चौहान, सुनील साहू, जीतेंद्र रैकवार, पवन शर्मा, सुनील मेहता, क्षितिज नागदा, अभिनव जैन, आदिल खान, जय, सुमन पंचोली, शुभम बैरागी, निलेश मालवीय, मदनसिंह सिसोदिया, प्रतीक पोरवाल, स्वच्छता झोन प्रभारी अजय राठौड, गोपाल राठौड, शंकरलाल राठौड, इत्यादि स्वच्छता कर्मचारी, जलप्रदाय फील्ड प्रभारी भागीरथ कैथवास, इब्राहिम खान, इत्यादि जलप्रदाय कर्मचारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE