BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 8, 2024, 2:56 pm
KHABAR : कृषि विस्तार अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, 06 सूत्रीय रखी मांग, भोपाल में प्रदर्शन की दी चेतावनी, पढे़ खबर

Share On:-

डिंडौरी। मंगलवार को कृषि विस्तार अधिकारी संघ ने कलेक्ट्रेट परिसर में 06 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री के नाम एसडीएम राम बाबू देवांगन को ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन का उल्लेख करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सेन ने बताया कि कृषि विस्तार अधिकारी पद और सर्वेयर की पदोन्नति कृषि विकास अधिकारी के पद पर होती है। इसलिए कृषि विस्तार अधिकारियों का ग्रेड पे बढ़ाया जाए। दूसरे विभागों में पदोन्नति की जा रही है लेकिन कृषि विभाग में नहीं की जा रही है।


नव नियुक्त कृषि अधिकारियों को पहले वर्ष 70 और दूसरे वर्ष 80 प्रतिशत तीसरे में 90 और चौथे वर्ष 100 प्रतिशत वेतन के स्थान पर दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि के आदेश जारी किए जाए। विभाग में नौकरी शुरू करने के बाद विभागीय अनुमति लेकर ग्रेजुएट कृषि विस्तार अधिकारियों को नियुक्ति दिनांक से समय वेतनमान का लाभ दिया जाए।


20 वर्षों से कृषि विस्तार अधिकारियों को स्थायी यात्रा भत्ता 300 रुपए हर महीने दिया जा रहा है। उसे बढ़ाकर 3 हजार रुपए किया जाए। कृषि विस्तार अधिकारियों को पटवारी के समान एडिशनल भत्ता 500 की जगह 1 हजार रुपए और एग्रिस्टेक 4 हजार हर महीने दिए जाए। अगर मांगों का समय में समाधान नहीं हुआ तो 17 अक्टूबर को भोपाल में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे।


ज्ञापन सौंपने के दौरान मूलचंद बच्चेल, साधना टेकाम, ओमकार मरावी, भरत सैयाम, शैलेंद्र चौबे, पी एल बरकडे, दीपा कुलेश मौजूद रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE