BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 8, 2024, 3:05 pm
BIG NEWS : रेलवे ने चलाई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, कल से होगी बुकिंग, रतलाम होकर गुजरेगी, अजमेर-वलसाड व बीकानेर-वलसाड ट्रैक पर दौड़ेगी, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। रेलवे द्वारा यात्रियों की मांग एवं उनकी सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए वेस्टर्न रेलवे रतलाम मंडल से होकर दो जोड़ी त्‍योहार स्‍पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन अजमेर वलसाड अजमेर स्‍पेशल एवं बीकानेर वलसाड बीकानेर स्‍पेशल रहेगी। जो कि दोनों दिशाओं में 6-6 फेरे लगाएगी। ट्रेनों की शुरुआत 9 व 10 अक्टूबर से होगी।


गाड़ी संख्‍या 09655 अजमेर वलसाड स्‍पेशल 9 अक्‍टूबर से 13 नंवबर तक अजमेर से प्रति बुधवार को शाम 7रू55 बजे चलकर रतलाम मंडल के चित्‍तौड़गढ़ ( रात11.35/11.45, बुधवार), निंबाहेड़ा (रात 12.16/12.18, गुरुवार), नीमच (रात 12.57/12.59), मंदसौर (रात 01.44/01.49) एवं रतलाम (रात 03.50/04.00) होते हुए गुरुवार को सुबह 11.30 बजे वलसाड पहुंचेगी।


वापसी में गाड़ी संख्‍या 09656 वलसाड अजमेर स्‍पेशल 10 अक्‍टूबर से 14 नवंबर तक वलसाड से प्रति गुरुवार को दोपहर 03.05 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (रात 11.10/11.20), मंदसौर (रात 01.10/01.12, शुक्रवार), नीमच (रात 02.19/02.21), निंबाहेड़ा (रात 02.50/02.52) एवं चित्‍तौड़गढ़ (रात 03.35/03.45) होते हुए शुक्रवार को 7.50 बजे अजमेर पहुंचेगी।


इन स्टेशनों पर रुकेगी
इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्‍तौड़गढ़, निंबाहेड़ा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, गोधरा, वडोदरा एवं सूरत स्‍टेशनों पर ठहराव दिया है। इस ट्रेन में थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्‍लीपर एवं सामान्‍य श्रेणी के कोच रहेंगे।


बीकानेर वलसाड बीकानेर साप्‍ताहिक सुपरफास्‍ट स्‍पेशल
गाड़ी संख्‍या 04713 बीकानेर वलसाड स्‍पेशल 10 अक्‍टूबर से 14 नवंबर तक बीकानेर से प्रति गुरुवार को 08.55 बजे चलकर रतलाम मंडल के नागदा (23.35/23.40, गुरूवार) एवं रतलाम (00.50/01.00, शुक्रवार) होते हुए शुक्रवार को 09.20 बजे वलसाड पहुंचेगी।


वापसी में गाड़ी संख्‍या 04714 वलसाड बीकानेर स्‍पेशल 11 अक्‍टूबर से 15 नवंबर तक वलसाड से प्रति शुक्रवार को 13.05 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (21.15/21.25, शुक्रवार) एवं नागदा (22.15/22.20) होते हुए शनिवार को 13.30 बजे बीकानेर पहुंचेगी।


इन स्टेशनों पर दिया ठहराव
इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में नोखा, नागौर, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावा सिटी, फुलेरा, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंजमंडी, भवानी मंडी, शामगढ़, नागदा, रतलाम, वडोदरा, भरूच, सूरत एवं नवसारी स्‍टेशनों पर ठहराव दिया है। इस ट्रेन में सेकेंड एसी, थर्ड एसी, स्‍लीपर एवं सामान्‍य श्रेणी के कोच रहेंगे।


जानें कब से शुरू होगी बुकिंग
गाड़ी संख्‍या 09656 एवं 04714 में टिकटों की बुकिंग 09 अक्‍टूबर 24 से सभी यात्री आरक्षण केंद्रों एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE