नीमच। आज नीमच एसपी कार्यालय पर सीता पति अनिल नरवाले के साथ बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग पहुंचे और पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में सीता नरवाले द्वारा कहा गया है कि मेरे पुत्र सरोज नरवाले और पति अनिल के खिलाफ हर्ष कर्णीक व कुछ लोगों के राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस द्वारा बिना जांच कर गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि हर्ष कर्णीक और उसके साथियों ने मिलकर मेरे पुत्र सूरज के साथ गाली गलौज कर मारपीट की है। ज्ञापन में सीता नरवाले द्वारा कहा गया है कि विपक्षी समाज के डेढ़ सौ व्यक्ति लट्ठ व धारदार हथियार लेकर मेरे पति व पुत्र को मारने हमारे मोहल्ले में आए, जिसका वीडियो भी हमारे पास है।
ज्ञापन में कहा गया है कि सूरज, अनिल, अभिषेक, सौरभ आदि लोगों के विरुद्ध पुलिस ने जो मुकदमा दर्ज किया है, उसमे जो गैर जमानती धाराएं लगाई गई है, उसे हटाया जाए। बताते चलें कि 3 अक्टूबर को माता जी की मूर्ति ले जाते समय स्कीम नंबर 9 के मुख्य चौराहा पर हर्ष कनिक और सूरज नरवाले के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद 5 अक्टूबर को दोनों पक्षों में फिर झगड़ा हुआ था।