नीमच। आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा जो सामान 2023-24 में खरीदा गया, उसमें वित्तीय अनियमिताएं सामने आई थी। घोटाले के समाचार मीडिया में भी प्रकाशित हुए। लेकिन इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस बात की शिकायत देकर आज राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति युवा संघ नाजी के अध्यक्ष नंदकिशोर घोड़ावत जनसुनवाई में पहुंचे।
उन्होंने बताया कि यह सारा इलेक्ट्रॉनिक सामान दिल्ली में मेडेड था। नंदकिशोर का आरोप है कि प्रपत्रों में सामग्री की साइज और कंपनी का उल्लेख भी नहीं है। इससे जाहिर होता है कि सामान की खरीदी में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने इस बात की भी शिकायत की है कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर छात्रों को फर्श पर बिठाकर भोजन कराया गया। नाजी के अध्यक्ष नंदकिशोर ने निष्पक्ष जांच करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।