मनासा। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड मनासा संभाग अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में ऑयल चोरी की घटनाएं अधिक मात्रा में घटित होती है। ऑयल चोरी के ट्रांसफार्मर को बदलने हेतु विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जारी दिशा निर्देश के अंतर्गत अब संबंधित पुलिस थानों में एफ.आई.आर दर्ज की जाना अनिवार्य कर दिया गया है।
अतः क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं को सूचित करने में आता है कि यदि आपके क्षेत्र में स्थापित ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी हुआ है तो इसकी सूचना संबंधित विद्युत वितरण कार्यालय में देवें, ताकि समय पर एफ.आई.आर. दर्ज की जाकर ट्रांसफार्मर बदलने की कार्यवाही की जा सके और सम्माननीय उपभोक्ताओं को विद्युत प्रदाय निरंतर हो सके।