BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 8, 2024, 5:50 pm
KHABAR : अपराधो को रोकने का प्रयास करना हम सबकी जिम्मेदारी, हर क्षेत्र में बिना भेदभाव के समानता को महत्व देना कार्यक्रम का उद्देश्य- सविता सोहाने, पढे़ दीपक कुमार गर्ग की खबर  

Share On:-

जयसिंहनगर। महिला सुरक्षा शाखा मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा जनहित में प्रसारित अन्तर्गत प्रदेश के सभी थानो में मै हू अभिमन्यु के तहत आस पास के क्षेत्रो, विद्यालयो, महाविद्यालय में सहयोग, सम्मान,समानता को लेकर जनजागरूकता फैलाने का निर्देश जारी किया गया जिसके परिपालन में डीआईजी सविता  सोहाने एवं डीएसपी विकास पाण्डेय की अगुवाई में  सीएम राइज विद्यालय जयसिंहनगर में इस चक्रव्यूह को तोडूगा, मै अभिमन्यु के तारतम्य में नशा,दहेज,रूढिवादिता,अश्लीलता,असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, लिंगभेद के संबंध मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहा पर सर्वप्रथम मॉ सरस्वती  के छायाचित्र पर माल्यार्पण, सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें बताया गया कि समाज में महिला संबंधी अपराधो की रोकथाम एवं  उनको सुरक्षा प्रदान करने हेतु म.प्र. पुलिस द्वारा महिलाओ एवं बालिकाओ को जागरूक करने हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे है एवं शासन द्वारा भी कई योजनाए संचालित की जा रही है किन्तु विकसित व सुरक्षित समाज का निर्माण महिला एवं पुरषों की सम्मान सहाभागिता से ही किया जा सकता हैं।


जिस प्रकार युद्धक्षेत्र मे अभिमन्यु ने कौरवों का चक्रव्युह तोड़ा था उसी प्रकार आज के पुरुष वर्ग को भी साभ्य समाज के निर्माण हेतु रूढ़वादी धारणाओ एवं पूर्वाग्रहो के चक्रव्यूह को तोड़ने हुए महिलाओ के विकास एवं सह अस्तिव्य का सहभागी बनना आवश्यक हैं! आधुनिकता के वर्तमान परिदृश्य मे नशा, ड्रग्स, पोर्नग्राफ़ी, सामजिक दवाब के चक्रव्यूह मे उलझकर युवा अपराध की गिरप्त मे आकर अपना करियर एवं जीवन बर्बाद कर रहे हैं! सकारात्मक सामाजिक भविष्य के निर्माण की आकांक्ष से बालको को जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान ष्अभिमन्यु ष् संचालित किया जाना हैं प्रस्तावित हैं! प्रस्तावित्त अभियान की रूपरेखा इस प्रकार हैं 


जिसमे डीआईजी सविता सोहाने द्वारा समस्त उपस्थित जन  समुदाय कोशपथ दिलवाया गया कि ष्हम सभी शपथ लेते हैं कि हम कही भी लैंगिक भेदभाव नहीं करेंगे! हम पारिवारिक, सामाजिक एवं व्यवसायिक दायित्वो के निर्वाहन मे महिलाओ के बराबरी का योगदान देंगे! हम समाज मे ऐसा वातावरण निर्मित करेंगे जिससे नारी को उनकी योग्यता के अनुरूप उन्नति के समान अवसर उपलब्ध हो सके! इसकी शुरुआत अनुरूप उन्नति के समान अवसर उपलब्ध हो सके!इसकी शुरुआत हम आज अभी अपने घर से करते हैं।


इनकी रही उपस्थित
आज के इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से थाना प्रभारी एस.पी.चतुर्वेदी, सीएम राइज विद्यालय प्राचार्य राजीव तिवारी, नीलेश द्विवेदी, पुष्पेंद्र सिंह, रामलाल पाण्डेय, ऊषा भाठिया, एएसआई संतोष मिश्रा, आर. नीरज शुक्ला, रोहित यादव, पत्रकार बंधुओ में राकेश गुप्ता, नीलेश गुप्ता, सीतेंद्र पयासी, सुनील द्विवेदी के साथ शिक्षक एवं छात्र- छात्राए उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE