खाचरोद। तहसील में 5 दिन पहले विरीयाखेड़ी के चोकीदार के साथ हुई गांव में हुई। मारपीट को लेकर खाचरोद तहसील के चोकीदारो ने सुरक्षा को लेकर तहसील का घेराव किया और चोकीदारो के मुखीया तहसीलदार सुभाष सुनेरे को ज्ञापन सोपा। ज्ञापन में महिला चोकीदारों की भी उपस्थिती रही, अपनी मांग में बताया कि विरीयाखेड़ी महिला चोकीदार के सहायक चोकीदार बंशीलाल के साथ हुई मारपीट में अतिक्रमणकर्ता सरपंच प्रहलाद मकवाना को पदमुक्त कर कठोर कार्यवाही करके के साथ ही सभी चौकीदारों को सुरक्षा प्रदान की जाए। सरपंच को पदमुक्त कर कठोर कार्यवाही नहीं होती है तो सभी चोकीदार शासकीय कार्य नहीं कर सकेंगे।
तहसीलदार सुभाष सुनेरे घटनाक्रम से नाराज़ दिखाई दिए और कहा है कि चोकीदार राजस्व का अंग है शासकीय कर्मचारी के साथ हुई मारपीट में जांच के आदेश दिए हैं पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है जो भी वैधानिक सख्त कार्यवाही होगी दोषी के खीलाफ की जाएगी।
मामला - विरीयाखेड़ी के सरपंच प्रहलाद मकवाना के कब्जे से 2023 की शिकायत वाले प्रकरण पर शासकीय भूमि पर से तहसीलदार सुभाष सुनेरे ने अतिक्रमण हटाकर फसल जप्ती के बाद ग्राम कोटवार को फसल राजसात करने का आदेश दिया था।
घटना - ग्राम कोटवार बंशीलाल द्वारा फसल नीगरानी पर सरंपच प्रहलाद मकवाना द्रारा 6 अक्टूबर की शाम को कोटवार बंशीलाल को बुलाकर शराब पीलाकर गंभीर मारपीट करी। भयभीत चोकीदार परीवारजनो के साथ नागदा बीरलाग्राम पुलिस थाना पर जाकर प्रकरण दर्ज कराया।
मंगलवार को खाचरोद तहसील के चोकीदारो ने मुखीया के पास पहुंचकर एक ज्ञापन सोपा और ग्राम पंचायत सरपंच के विरुद्ध काठोर कार्यवाही किये जाने और उसे पद से हटाये जाने मांग करी। तहसीलदार ने सभी चौकीदारों को आश्वस्त किया है।